Friday, September 4, 2026

चार मंजिल की छत से गिर कर युवती की मौत,पुलिस जुटी जांच में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आवास विकास में किराए के मकान में रहने वाली आरती ने छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली हालांकि यह खुद खुशी है या फिर हत्या इसकी जांच में पुलिस जुट गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

आपको बता दें कि रुद्रपुर के आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली 20 वर्षीय आरती कुंवर पुत्री नरेंद्र कुंवर निवासी खेतगांव धारचूला जिला पिथौरागढ़ जो यहां रुद्रपुर में किराए के मकान में रहा करती थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी किया करती थी बीती देर रात युवती ने अपने फोन के साथ चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

हालांकि युवती ने सुसाइड किया है या फिर उसे छत से धक्का देकर गिराया गया है, इस एंगल पर पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.