भोंपूराम ख़बरी, रूद्रपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय उधम सिंह नगर के अधीन मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर उधम सिंह नगर में आयोजित चार दिवसीय अनुसूचित जनजाति ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मोहन सिंह नागन्याल जिला युवा कल्याण अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा किया गया। राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से लगभग 6 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है । प्रतियोगिता के निर्णायक सलीम, तनवीर, राकेश रावत,पुष्कर, नेहा पंत, प्रियंका रहे। इस अवसर पर वरूण बेलवाल धीरज जोशी, मोहित, रघुवीर सिंह, शशी अल्पना त्यागी, रघु रावत अनिल कुमार, कुंवर राम, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में अख्तर अली जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। सभी मैच लिग कम नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेले जाएगे। आज का पहला मैच उधमसिंह नगर व मुनसयारी के मध्य खेला गया मैच के द्वितीय हाफ में उधम सिंह नगर की ओर से प्रिया राणा द्वारा पहला गोल किया गया कुछ ही मिनटों के बाद मुंसियारी की टीम की ओर से भारतीय गुनजयाल द्वारा अपनी टीम के लिए एक गोल किया गया जिसे मैच 1-1 की गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।




