Friday, September 4, 2026

चारा लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर,हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मानसून के दौरान पहाड़ों में हो रही लगातार बरसा आपदा का भी रूप लेती जा रही है तो कहीं भूस्खलन से स्थिति खराब हुई है वही जिले के धारचूला क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, यहां धारचूला क्षेत्र के रांथी गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई इस घटना से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार रांथी ग्राम पंचायत रांथी के रंजनधुरा तोक निवासी कमान सिंह की (27) वर्षीय पत्नी कमला धामी पशुओं के लिए चारा लेने शनिवार को जंगल में गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में महिला आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का पति दरभा घाटी में बकरियों को चराने गया हुआ है

घटना की सूचना कमला के ससुर भरत सिंह ने आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल से स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को सीएससी धारचूला पहुंचाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.