Friday, September 4, 2026

चारधाम यात्रा में हुक्के के प्रचलन को लिया पुलिस ने गंभीर.कल से चलेगा ऑपरेशन मर्यादा. चिन्हित लोगों की होगी गिरफ्तारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून-: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के साथ ही जगह-जगह कतिपय श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा के दौरान मां गंगा के किनारे हुड़दंग के वीडियो बनाकर वायरल किए गए हैं जिसको पुलिस महानिदेशक ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने तत्काल ही ऑपरेशन मर्यादा चलाए जाने का निर्णय लिया है. जिसके तहत चिन्हित व्यक्तियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी अपर पुलिस महानिदेशक डा0 वी मेरुगेशन ने आज आदेश जारी करते हुए राज्य में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश में कहा है कि कतिपय व्यक्तियों द्वारा मां गंगा के किनारे हुड़दंग के वीडियो बनाकर वायरल कर आम जनमानस की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा समस्त जनपदों में उत्तराखंड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों को स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन मर्यादा के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा।

वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ पैदल मार्ग पर कतिपय श्रद्धालुओं द्वारा हुक्के आदि का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिससे चारधाम यात्रा एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान तीर्थ स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर मादक पदार्थों मांसाहार एवं नशीली वस्तुओं का सेवन करने वाले व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है साथ ही पर्यटन स्थलों पर गंदगी करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा । ऑपरेशन मर्यादा 29 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.