Friday, September 4, 2026

चारधाम यात्रा पर आए चार तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चारधाम यात्रा पर आए चार तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। आपको बता दे कि इनमें तीन श्रद्धालुओं की जान यमुनोत्री धाम में गई, जबकि एक अन्य की मृत्यु : गंगोत्री धाम में हुई। गंगोत्री धाम में इस यात्राकाल में हृदयगति रुकने से मृत्यु की यह पहला मामला है, जबकि यमुनोत्री धाम में अब तक आठ श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।

इस यात्राकाल में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में अब तक नौ तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 54 वर्षीय राम प्रसाद निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश), 68 वर्षीय दक्षा बेन पटेल निवासी अहमदाबाद (गुजरात), 58 वर्षीय प्रेम सिंह • निवासी उत्तरकाशी को हृदयाघात पड़ा। 4 अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह गंगोत्री धाम आईं गोवा निवासी शोभा आर ताम्भा (76) की भी हृदयगति रुकने के कारण मृत्यु हो गई।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.