Friday, September 4, 2026

चलती जयपुर एक्सप्रेस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ASI समेत 4 की मौत, पकड़ा गया गोली चलाने वाला RPF कांस्टेबल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महाराष्ट्र के पालघर में चलती हुई जयपुर-एक्सप्रेस ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है. फायरिंग में 4 लोगों की गोली लगने से मौत हुई है. मरने वाले चार लोगों में एक ASI और 3 यात्री शामिल है. हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है.

घटना आज (31 जुलाई) सुबह करीब 5 बजे की है. फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई. गोली चलाने वाले आरोपी कांस्टेबल को मीरा रोड के नजदीक पकड़ लिया गया है. बताया जा रहा है कि कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रसित था.।

गोली चलाकर ट्रेन से कूदा सिपाही

 

पश्चिमी रेलवे ने बयान में कहा, “पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी. उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी. इसके बाद दहिसर स्टेशन के पास वह ट्रेन से बाहर कूद गया. आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है.”

जानकारी के अनुसार, जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 में सुबह 5.23 बजे B5 कोच में फायरिंग हुई. ये ट्रेन जयपुर जंक्शन से दिन में 2 बजे चलती है और मुंबई सेंट्रल सुबह 6.55 पर पहुंचती है. हादसे में जान गंवाने वाले ASI का नाम तिलक राम है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.