Friday, September 4, 2026

चम्पावत में मतगणना शुरू ,एक तरफा जीत की ओर सीएम CM धामी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  चम्पावत उपचुनाव में वोटों की मतगणना शुरू हो गई है अभी तक आ रहे आंकड़ों के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत सुनिश्चित लग रही है पहले राउंड में 4093 गिनती हुई है जिसमें 3856 वोट भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को मिले हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मात्र 165 वोट ही मिले हैं वही दूसरे राउंड की काउंटिंग जी पूरी होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी लगभग 7000 वोटों से आगे निकल चुके हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सातवें राउंड के बाद जीत के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने सातवें राउंड तक 25 हजार मतों से बढ़त बनाए ली थी। मुख्‍यमंत्री श्री धामी को 25219 मत मिल गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोङी अत्यधिक पीछे चली गई हैं। उन्हें मात्र 1276 वोट मिले हैं। मनोज कुमार भट्ट को 232 और हिमांशु गहतोङी को 221मत मिले हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.