Friday, September 4, 2026

चम्पावत में ततैयों के हमले से 11 वर्षीय छात्र की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद मुख्यालय में रविवार के दिन सुबह सुबह मनहूस खबर आई है। यहां ततैयों के हमले में एक दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्वाला में मलवे की वजह से एनएच पर लगे जाम के चलते घायल बच्चे को हायर सेंटर नहीं पहुंचाया जा सका।

जानकारी के अनुसार ग्राम बडोली निवासी सुरेश चंद्र थ्वाल अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए चम्पावत में खटकना पुल के समीप किराए पर रहते हैं। उनका छोटा बच्चा रितिक थ्वाल (11) प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। वह कल शाम को वह बच्चों के साथ खेलने गया था। इसी बीच उन पर ततैयों ने हमला बोल दिया। जिसमें रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथ गई एक छात्रा को कम ततैयों ने काटा। पास में घूम रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा तो उपचार के बाद सामान्य हो गई, लेकिन रितिक की हालत बिगड़ती गई। रात करीब तीन बजे हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे लेकर खटीमा की ओर जा रहे थे, लेकिन एनएच पर स्वाला के समीप मलवा आने से जाम लगा था। परिजन बच्चे को देवीधूरा के रास्ते हल्द्वानी ले जाने के लिए वापस हुए। परिजनों ने बताया कि वे लोहाघाट से कुछ आगे पहुंचे ही थे कि रितिक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। रविवार की दोपहर बच्चे का अंतिम संस्कार बडोली गांव में किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.