Friday, September 4, 2026

चमोली के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,चमोली। रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) ने चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का आरेंज अलर्ट (लेवल 3) जारी किया है। यह चेतावनी 29 दिसंबर शाम 5 बजे से 30 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी।

जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए संबंधित विभागों को सुरक्षात्मक कदम उठाने और स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने अधिकारियों को एलर्ट मोड पर रहने और आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

चमोली के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी चमोली के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

गौरतलब है कि हिमालयी क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोग अनावश्यक रूप से उच्च क्षेत्रों की यात्रा करने से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.