Saturday, September 5, 2026

चन्द्रयान 3 मिशन में शामिल वैज्ञानिक ने दिए छात्र छात्राओ को अंतिरक्ष विज्ञान के टिप्स

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चन्द्रयान 3 मिशन में शामिल वैज्ञानिक महेन्द्र पाल सिंह ने बी.एस.वी इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओ को अंतिरक्ष विज्ञान के टिप्स दिये तथा उन्होने चन्द्रयान 3 मिशन की सफलता के बारे में बच्चो का ज्ञानवर्धन किया। नगर के बी.एस.वी इंटर कॉलेज पहुॅचे चन्द्रयान 3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिक महेन्द्रपाल सिंह का विद्यालय परिवार ने जोरदार स्वागत किया। विद्यालय के सभागार में छात्र व छात्राओ को सम्बोधित करतें हुए वैज्ञानिक महेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि वह जसपुर विधानसभा ग्राम करनपुर के निवासी है उन्होने भी इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और वर्ष 1987 में उन्होने इसरो को ज्वाइन किया।

उन्होने बताया की उन्होने इसरो में रहते हुए। मंगलयान, चन्द्रयान, आदित्य एल-1, नेविगेशन सैटेलाइट, आदि मिशन में वह सीनियर साइंटिस्ट रहे। उन्होंने मंगलयान, चन्द्रयान की सफलता के बारे में बताया तथा भारत द्वारा निर्मित नेविगेशन सैटेलाइट के बारे मे बच्चो को जानकारी दी। उन्होने विद्यालय के मेधावी बच्चो को अंतरिक्ष एजेंसी इसरो में ले जाकर उनका मार्ग दर्शन करने की बात कही। वही प्रधानाचार्य पीयूष अग्रवाल एवं स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने इसरो वैज्ञानिक महेन्द्र पाल सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पीयूष अग्रवाल, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, प्रफुल्ल कौशिक, राजीव कौशिक आदि माजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.