Friday, September 4, 2026

चंदोला मेडिकल कालेज के एमडी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Share

Advertisement


रूद्रपुर।
चंदोला होमियोपैथिक मेडिकल काॅलेज के एमडी किशोर चंदोला खुद को जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी है। किशोर चंदोला ने बताया कि तीन महीने पहले उन पर तीन हमले हो चुके है। वहीं हाल ही मे उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर मारने का प्रयास भी किया गया। जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। बताया कि उन्होंने मेट्रोपोलिस काॅलोनी में समस्याओं और करोड़ों के घोटाले पर एक मुहिम चलाई थी। इसी बात से नाराज कुछ लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। इसको लेकर उन्होने एसएसपी के सहित डीआईजी, आईजी, डीजीपी, एवं मुख्य सचिव को भी पत्रा लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.