Friday, September 4, 2026

घायल बाघिन की उपचार के दौरान रामनगर के कॉर्बेट ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कॉर्बेट के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेण्टर में हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन प्रभाग क्षेत्र से रेस्क्यू कर लाई गई घायल मादा बाघ का अट्ठारवे दिन उपचार के दौरान मौत हो गई।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारियों की टीम की निगरानी में बाघिन का उपचार चल रहा था।

कॉर्बेट प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 23 नवम्बर 2023 को तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के किशनपुर रेंज के किशनपुर उत्तरी बीट कक्ष सं० 1 प्लाट सं०-02 से एक घायल बाघिन का रेस्क्यू कर रामनगर क्षेत्र के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेण्टर में लाया गया था।बताया जा रहा है कि मादा बाघ काफी मात्रा में घायल अवस्था में थी।जिसका उपचार कॉर्बेट के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा० दुष्यन्त शर्मा किया जा रहा था।बावजूद इसके आज शनिवार 09 नवम्बर को घायल बाघिन की मौत हो गई।

एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ० तरुण कुमार वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, रानीबाग रेस्क्यू सैन्टर के पैनल ने बाघिन का पोस्टमार्टम किया।

दिगन्ध नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व; डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़;अजय कुमार ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी ढेला, कुन्दन सिंह खाती, सेवानिवृत्त उप प्रभागीय वनाधिकारी तथा एन०टी०सी०ए० द्वारा नामित सदस्य;परमदीप रावत प्रतिनिधि विश्व प्रकृति निधि; चन्द्र शेखर सुयाल प्रतिनिधि दि कार्बेट फाउण्डेशन;सिद्धार्थ रावत वन दरोगा,असलम खान वन आरक्षी, ढेला रेंज व अन्य स्टाफ की उपस्थित में शव का मौका पंचनामा तैयार कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष शव को एन०टी०सी०ए० के मानकों के अनुसार समस्त अंगों सहित मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.