Friday, September 4, 2026

घर से बुलाकर चाकू से हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। एक महिला ने 2 लोगों पर घर से बुलाकर चाकू से हमला कर अपने पति को घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौपकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 30 जुलाई को रामपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मेरे पति को घर से गूलरभोज जलाशय घूमने के बहाने बुलाकर चाकू से उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज रुद्रपुर में चल रहा है। महिला का आरोप है कि गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और फिर जान से मारने के इरादे से सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया । जिससे सिर में 20 टांके लगे हैं। महिला का कहना है कि घटना के दिन से अभी तक उसके पति की हालत मे सुधार नहीं आया है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर रामपुर निवासी मोनू व उनके एक अन्य साथी के खिलाफ धारा 323 तथा 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.