Friday, September 4, 2026

घर में घुसकर हथियारों से लैस दबंगों ने मचाया तांडव, कई घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्राम नरपतनगर में धारदार हथियारों से लैस दर्जनभर से अधिक दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। दबंगों ने परिजनों को डंडों व तलवार से बेहरमी से पीटा। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला समेत तीन के गंभीर चोटें आई है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उर्मिला पत्नी मुकेश ने बताया कि ग्राम के निवासी एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। बाद में ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात कही। रात 8 बजे एक दर्जन से अधिक दबंग घर में घुस आये। आरोप है कि उक्त लोग धारदार हथियारों से लैस थे और उन्होंने घर में तांडव मचाया। जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में सीमा, दिनेश, राकेश,पारुल, मुकेश हरि जीवन, उर्मिला, सुमेश, रशनात अनुज,अंजली को बेरहमी से पीटा। सभी के गंभीर चोटें आई। बताया कि देवरानी सीमा के सिर तलवार मारी गयी। इससे उसका सिर फट गया। सीमा के सिर में 7 टॉके आये है। हरिजीवन विश्वास के सिर में भी गंभीर घाव है। पति मुकेश को भी गंभीर चोटें आई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि हमले के दौरान पुलिस को सूचना दी थी, मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता के मुताबिक सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची, पुलिस पहुंच जाती तो घटना नहीं होती। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.