भोंपूराम खबरी। आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को थाना घनसाली द्वारा SDRF टीम को सूचना मिली कि पिलखी के पास एक शव दिखाई दे रहा है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए झील के बीच में लकड़ी पत्थर मलवे में फंस उक्त अज्ञात शव को झील से बाहर निकाल कर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।




