Saturday, September 5, 2026

ग्लोबल राइजिंग फाउंडेशन ने विभिन्न प्रजातियों के 70 छायादार और फलदार पौधे लगाए

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्लोबल राइजिंग फाउंडेशन और रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने आओ पेड़ लगाओ अभियान के तहत कस्तूरी वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के 70 छायादार और फलदार पौधे लगाए। कालोनी के वाशिंदों ने इन पौधों के सरक्षणं का संकल्प लिया।

राइजिंग सदस्यों ने कस्तूरी वाटिका में आम,लीची,नींबू,करौंदा, कचनार,गुलमोहर,अमलतास,रात की रानी आदि प्रजातियों के पौधे रोपे। राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि अगर हमें आने वाली पीढ़ियों को बचाना है, तो हमें पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखना होगा और इसके लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना होगा।

उन्होंने कहा कि आज हम सबके सामने वन और जल को बचाने की चुनौती है। अगर हमें आने वाली पीढ़ियों को बचाना है, तो हमें पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखना होगा जिसके लिए हमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना होगा।आहूजा ने लोगों से अपने घर के सदस्यों के नाम पर भी एक-एक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करने की अपील की।इस अवसर पर आलोक जैन,सुनील आर्य,अजमेर सिंह, ओंकार ढिल्लों ,अवनीश राय, पी के मौर्य,दिनेश सिंह, ललित, श्रवण, दीप चंदोला, मनीष, दिलीप, कुलदीप, विजय, कौशल ,चंद्रकला राय, दीपा राय, रितु अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.