Friday, September 4, 2026

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र की तैयारियां शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कराया जाएगा। जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का मानसून सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 21 से 23 अगस्त तक चलेगा। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 21 से 23 अगस्त तक होने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने सत्र करने की सूचना भेज दी है। इसके साथ ही भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण पहुंच गई है।बता दें कि अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की तरफ से 480 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सभी विभाग मिलकर सवालों का जवाब तैयार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार तीन दिवसीय मानसून सत्र में अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.