Friday, September 4, 2026

ग्राम बुक्सौरा में सीसी मार्ग का लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनजाति ग्राम बुक्सौरा में मुख्य मार्ग से राजेन्द्र कुमार के घर तक सीसी मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। 2.85 लाख लागत के इस मार्ग का निर्माण होने पर ग्रामीणों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जनजाति ग्राम बुक्सौरा के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ काम कर रही है कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। ठुकराल ने कहा भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर हरि सिंह, गंगा सिंह, तुला सिंह,बल्लू सिंह, मंगल सिंह, मलखा सिंह, आनन्द सिंह, चेतराम सिंह, खेम सिंह, पप्पू सिंह, धर्मपाल सिंह, हरे राम, कुलवंत सिंह, राम प्रवेश, हरि हालदार, प्रभाष मण्डल, दिनेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, महेन्द्र सिंह, सुभाष, दुलाल सरकार, भागवत प्रसाद, शिवनाथ मिस्त्री आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.