Friday, September 4, 2026

ग्राम प्रधान संघ के मांगो को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया समर्थन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विकास खंड रुद्रपुर में प्रधान संघ द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने में पहुँच कर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने ग्राम प्रधानों को अपना समर्थन दिया। साथ ही उनकी सभी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा 12 मांगे रखी गई हैं, जिसमे प्रमुख रूप से कॉमन सर्विस सेंटर की धनराशि को सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में डाला जाए, 15वें वित्त में हो रही कटौती को रोका जाए, 73वें संविधान के प्रधानों को लागू किया जाए, मनरेगा के कार्य दिवस 200 दिन किये जायें, प्रधानों का मानदेय बढ़ाया जाए, ग्राम पंचायत में रम व कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए, ग्राम पंचायत को आपदा मद से 5 लाख धनराशि दी जाए, ग्राम पंचायत में किसी भी विभाग द्वारा किये जा रहे विकास कार्य की खुली बैठक की जाए, विधायक निधि व सांसद निधि से 5 लाख प्रति वर्ष ग्राम पंचायत दिए जाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना में रह गए ग्राम पंचायत के लोगो के नाम सूची में डाले जाएं इत्यादि। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानों की इन सभी मांगों के लिए मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री अरिवंद पांडेय से भी मुलाकात कर मांगों को पूरा करने की मांग को मजबूती से रखा जाएगा और ग्राम प्रधानो को उनको हक दिलाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल, गौसिया रहमान, गुलशन सिंधी, मेजर सिंह, रमेश तिवारी गुड्डू, गुरचरण सिंह बब्बू, गुरदास कालड़ा, अशोक चुघ, राजेन्द्र दास, जियाउल रहमान आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.