भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य संगठनों के आवाहन पर आज किसानों ने ग्रामीण बंद का ऐलान कर दिया ।जिसके चलते बगवाड़ा मंडी के सामने तमाम किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि हरियाणा और मध्य प्रदेश की सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है ऐसे में उन अधिकारियों को निलंबित किया जाए।
किसानों का कहना था कि एमएसपी की सभी फसलों पर गारंटी कानून बनाया जाए और संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को प्रतिमाह 26000 न्यूनतम वेतन दिया जाए। श्रम कानून संहिता निरस्त की जाए। रोजगार गारंटी का मौलिक अधिकार दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। रेलवे, रक्षा और बिजली का निजीकरण बंद किया जाए। प्रत्येक श्रमिक को 200 दिन काम और प्रतिदिन ₹600 मजदूरी दी जाए तथा बुजुर्ग किसानों के लिए ₹10000 पेंशन लागू की जाए ।उन्होंने कहा कि उनकी सभी मांगों को केंद्र सरकार तत्काल पूरा करें अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना देने वालों में बलविंदर सिंह, तजेंद्र सिंह विर्क, हरपाल सिंह,सीपी शर्मा ,सुरजीत सिंह, सुनील आर्य, अमृत सिंह ,हीरा सिंह, गुरजीत सिंह, हरपिंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह ,जसवीर सिंह ,सतनाम सिंह, हरपाल सिंह, इकबाल सिंह, कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह समेत तमाम किसान मौजूद थे




