Friday, September 4, 2026

गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों की सूची हुई जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  26 अक्टूबर से 9 नवम्बर 2023 तक गोवा में आयोजित होने वाली 37वीं राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों व ऑफिशियल्स की सूचि उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ. डी. के सिंह के द्वारा आज जारी की गई, 37वीं राष्ट्रीय खेलों में आयोजित होने वाले कुल 43 खेलो में से 25 खेलो में उत्तराखण्ड प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमे भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 177 है। जिसमें 63 खेल प्रशिक्षक / मैनेजर है। उत्तराखण्ड का सम्पूर्ण दल 240 का है जो उक्त राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेगी।

ज्ञातव्य हो कि गुजरात में 2022 में आयोजित हो चुकी 36वीं राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड प्रदेश कुल 17 खेलों में प्रतिभाग किया था। जिसमें 128 खिलाड़ी एवं 37 खेल प्रशिक्षक एवं मैनेजर थे, एवं सम्पूर्ण दल 165 का था ।

दिनाँक 22 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री आवास में सुबह 11:00 बजे उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ व खेल विभाग उत्तराखण्ड के समन्वय से सैंड ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जायेगा। तथा इस कार्यक्रम में खेल मंत्री उत्तराखण्ड सरकार भी खिलाडियों को उत्साहवर्धन के लिए अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगी। उक्त राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को उक्त कार्यक्रम मे ट्रैक सूट व खेलकिट खेल विभाग उत्तराखण्ड के सहयोग से मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदान किया जायेगा।

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में प्रतिभाग करने वाले खेल व खिलाडियों तथा खेल / प्रशिक्षक तथा मैनेजर की सूची संलग्न

गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों की सूची हुई जारी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.