Friday, September 4, 2026

गोलीकांड के पीड़ित परिवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने आर्थिक सहायता प्रदान की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने ग्राम मलसी प्रीतनगर पहुंचकर गोलीकांड के पीडि़त परिवार को 51 हजार रूपए की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। इस दौरान बेहड़ ने परिवार को ढांढस बंधाया और भविष्य में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि बीते माह मलसी प्रीतनगर में मेड़ के विवाद में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोग जेल भेजे जा चुके हैं।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ ने कहा कि जिस तरह से एक ही परिवार के दो सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उससे परिवार पर जो कहर टूटा है, उससे पूरा क्षेत्र सदमे में है। इस दौरान एसपी माहल, राजेन्द्र प्रसाद, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, विक्रमजीत सिंह विक्की, साहब सिंह, मलकीत सिंह, अनूप सिंह, हरजोत सिंह चीमा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.