Friday, September 4, 2026

गोलीकांड के घायल युवक ने तोड़ा दम,मौके पर पुलिसबल तैनात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर-विगत दिनों भूतबंगला गोलीकांड के घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही जहां परिवार सहित पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन फानन में आला अधिकारियों के आदेश पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव लाने की तैयारी कर रही है। वहीं हत्याकांड के फरार आरो पियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के झगड़े के दौरान मृतक युवक का पडोसी परिवार से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना को अजाम दे दि या।

जानकारी के अनुसार 17मई को भूतबंगला निवासी मदनलाल का अपने बेटे कमल कुमार का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आपसी झगड़ा होता देख पडोसी तोताराम मौके पर पहुं चा और झगड़ा करने रहे पिता-पुत्र का बीचबचाव करने लगा। आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान कमल का तोताराम परिवार से भी झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उसी दिन की देर शाम को अचानक तोताराम,शुभम,निरंजन,पवन ने घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी और पवन लगड़ा नाम के आरोपी ने तमंचा निकालकर कमल के गर्दन से सटाकर गोली मार दी ओर मौके से सभी हमलावर फरार हो गए थे। आनन फानन में परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया। घटना के पांचवे दिन शुक्रवार की सुबह घायल युवक कमल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की ख बर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। तो वही एसपी सिटी ममता बोहरा,सीओ सदर अमित कुमार,कोतवाल बृजेंद्र शाह ने परिजनों को सात्वना देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-पीएसी के जवानों को मौके पर तैनात कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.