Friday, September 4, 2026

गैरसैण सत्र अनिश्चित काल के लिए हुआ स्थगित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गैरसैण में आयोजित हो रहा तीन दिवसीय सत्र आज समाप्त हो गया। हालांकि सत्र के आख़री दिन ही विपक्ष अपनी बात ना सुने जाने से नाराज़ होकर विधानसभा भवन से वाक आउट कर गया।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मानसून सत्र को बेहतर करार दिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि, वह चाहते थे कि यह सत्र पूरा चले लेकिन विपक्ष पहले ही वाक आउट कर
गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि, यह बजट उत्तराखंड के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, उत्तराखंड का राजस्व भी पिछले वर्षो की तुलना मे भी बेहतर हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.