Friday, September 4, 2026

गैरसैंण में मानसून सत्र को लेकर यशपाल आर्य ने कसा तंज: आपदा को लेकर भी गंभीर नहीं है सरकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होगा। तीन दिन तक चलने वाले सत्र पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने सरकार पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है।
मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेस वार्ता कर कहा की प्रदेश सरकार सवालों से बचना चाहती है। प्रदेश में बेरोजगारी, रोजगार, आपदा जैसे सैकड़ों सवाल है जिनका जवाब सरकार को देना है। लेकिन वो सत्र का समय कम कर सवालों से बचना चाहती हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की समस्या को सदन में जरूर रखेगी। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस के दो विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं। जिससे कांग्रेस और मजबूत हुई है। प्रदेश के हित में सदन में सवाल रखेगी। वहीं मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि पुल टूटे हुए हैं, सड़कें खराब हैं लेकिन आपदा को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है। अब सत्र का समय भी सीमित कर दिया है। सरकार को मंशा है की कांग्रेस प्रदेश की समस्या को सदन में न रख पाए। लेकिन कांग्रेस मजबूत होकर प्रदेश के विकास के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.