Friday, September 4, 2026

गैरसैंण में भारी बारिश का कहर, विधानसभा जाने वाले मार्ग कई स्थानों पर बाधित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण गैरसैंण में विधानसभा जाने वाली कई सड़कें बाधित हो गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश की कई अन्य सड़कें भी मलबा आने के कारण बाधित हो गई हैं। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान सड़कें बंद होने के चलते शासन-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

आज से गैरसैंण में मानसून सत्र का आगाज हो गया है। लेकिन इस बार मौसम भी विधायकों की परीक्षा ले रहा है। मंगलवार से गैरसैंण में लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण नदी-नाले उफान पर आ हैं। इसके साथ ही विधानसभा जाने वाली कई सड़कें भी मलबा आने से बंद हो गई हैं। जिस कारण कर्णप्रयाग से भराड़ीसैंण तक वीआईपी मूवमेंट बाधित रहा।

घंटों फंसे रहे सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी
मंगलवार पूरी रात गैरसैंण में बारिश हुई जिसके चलते कर्णप्रयाग से आगे सिमली तक सड़क नौ से भी ज्यादा स्थानों पर बाधित हो गया। सुबह स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा सड़कों को तत्काल खोलने का काम किया गया। इस दौरान पौड़ी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी के साथ ही चिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली के साथ-साथ सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी घंटों फंसे रहे।

कर्णप्रयाग में नैनीताल हाईवे कई घंटे बंद
भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग में नैनीताल हाईवे कई घंटों तक बंद रहा। यहां सड़क मलबा आने के कारण यातायात को रोकना पड़ा। इसके साथ ही सुभाष नगर गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के उफान पर आने के कारण बाजार बाइपास भी बंद हो गया। जिसके चलते कुमाऊं को जाने वाले वाहन फंसे रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.