भोंपूराम खबरी। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र बुधवार यानि आज से शुरू हैं। सत्र के लिए सीए धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, संसदीय कार्य प्रेमचंद अग्रवाल समेत मंत्री व विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए
सदन की कार्यवाही व्यवस्थित ढंग से चले, इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भराड़ीसैंण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
जहां एक ओर विपक्ष सदन के अंदर और बाहर आपदा और कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेगी, वहीं प्रदेश सरकार ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई है। भराड़ीसैंण में पहली बार मानसून सीजन सत्र आयोजित हो रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को भराड़ीसैंण पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 21 से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार की ओर पांच हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश कि जाएगा। इसके अलावा कई विधेयक व प्रतिवेदन रिपोर्ट पटल पर रखी जाएगी।
विपक्ष की ओर से केदारनाथ समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा, महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या बढ़ते मामले, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन के अंदर व बाहर सर को घेरने की रणनीति है, जबकि सत्ता पक्ष सदन में विपक्ष के सवाल का मजबूती के साथ जवाब देगा।
विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के स सदन को गरमाएंगे। विधानसभा सचिवालय को 500 से अधि सवाल मिले हैं। इन सवालों पर सदन में चर्चा की जाएगी




