Saturday, September 5, 2026

गूलरभोज में निर्दलियों का रहा दबदबा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  गूलरभोज नगर पंचायत चुनाव में अधिकाश मतदाताओं ने दोनों राष्ट्रीय दलों भाजपा व कांग्रेस का नकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों पर अपना भरोसा जताया है। आज हुई मतगणना में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और कुल 7 वार्ड़ों में जहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने अप्रत्याशित रूप से पांच स्थानों पर जीत हासित की है तो वहीं भाजपा व कांग्रेस को महज एक एक सीट जी कर ही संतोष व्यक्त करना पड़ा। घोषित किये परिणाम के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चुघ ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को पराजित करते हुये विजय हासिल की। निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चुघ को 2265 मत मिले जबकि भाजपा के संजीव कुमार को 975 व कांग्रेस के किशोर सिंह को 936 वोट मिले। 41 वोट नोटा पर पड़े। वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी बलराम मंडल ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 370 मत हासिल हुये जबकि उनके प्रतिद्वन्दी भाजपा के रमेश कुमार को 178 व कांग्रेस के देवाशीष विश्वास को 67 मत मिले। वार्ड दो से भाजपा के इंन्दर सिंह नेजीत हासिल की । उन्हें 234 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी निर्दलीय जगदीश सिंह को 217 व कांग्रेस के आकाश चौहान को 170 मत मिले। वार्ड तीन से निर्दलीय ममता ने जीत हासिल की। उन्हे 256 मत हासिल हुये जबकि उनकी प्रतिद्वन्दी कांग्रेस देवी की भारती को 186 व भाजपा की अलका रानी को 142 मत प्राप्त हुये।, वार्ड चार से निर्दलीय नरेश घरामी ने जीत हासिल की। उन्हे 359 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के सुमीत कुमार बैरागी 181 तथा भाजपा के रतन सिंह को 80 मत हासिल हुये। वार्ड पांच से निर्दलीय पूनम ने जीत हासिल की। उन्हे 312 मत जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी भाजपा की परमजीत कौर को 130 व कांग्रेस की नेहा को 93 मत प्राप्त हुय। वार्ड छह से कांग्रेस के लखबीर सिंह जीते। उन्हे कुल 205 मत मिले जबकि निर्दलीय गोपाल मिस्त्री को 196 और भाजपा के नन्दन सिंह कोश्यारी को 121 मत प्राप्त हुये। वार्ड सात से निर्दलीय प्रत्याशी ऊषा ने जीत हासिल की। उन्हे 348 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वन्दी भाजपा की मीना यादव को 301 मत हासिल हुयें

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.