Friday, September 4, 2026

गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मानव वन्य -जीव संघर्ष की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। इसी क्रम में नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है, यहां ओखलढुंगा गांव में गुलदार महिला को अपना निवाला बना लिया। इस खबर से जहां मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव निवासी नवीन जोशी की 49 वर्षीय पत्नी शांति देवी पर मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक आदमखोर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे पहले कि शांति कुछ सोच समझ पाती, गुलदार उसे अपने जबड़ों में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। शांति देवी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने शांति देवी की तलाश शुरू कर दी। जिस पर उन्हें खून के धब्बों के साथ मृतका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुलदार ने मृतका पर इतनी बुरी तरीके से हमला किया है कि उनके शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगह से बरामद हुए हैं। इस दुखद घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ ही आक्रोश भी व्याप्त है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.