Saturday, September 5, 2026

गुलदार ने बनाया मासूम बच्ची को निवाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में तेंदुए ने 10 वर्षीय बालिका को मार डाला। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से बालिका का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्यवाही की है। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज विजेंदर कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वासुदेव जोशी की 10 वर्षीय पुत्री आनंदी जोशी निवासी चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार अचानक लापता हो गई। स्वजन ने काफी देर तक बालिका को खोजते रहे। जब बालिका नहीं मिली तो ग्रामीणों ने खेतों में खोजबीन की।

गन्ने के खेत से तेंदुए के गुर्राहट की आवाजें आने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। इसके बाद ग्रामीण गन्ने के खेत में घुस गए। गन्ने के खेत में मीनू को बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों आहट सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

प्रधान रमेश यादव ने बालिका का गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर की टीम और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका के शरीर पर पंजों के निशान हैं। जिससे पता चल रहा है कि तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हुई है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि सबका पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तेंदुए के हमले में बालिका की मौत के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। बालिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.