Saturday, September 5, 2026

गुलदार ने बच्चे पर किया हमला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नानकमत्ता। सरोंजा ध्यानपुर के जंगल में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है।रात्रि घर के बाहर सो रहे बच्चें पर गुलदार ने हमला कर दिया। बच्चें व परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। बच्चें को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां पूर्व विधायक ने बच्चे का हाल जाना । सरोंजा ध्यानपुर के जंगल में आबादी किनारें गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में है। बीती रात्रि सरोंजा में दस वर्षीय बलजीत सिंह पुत्र हजारा सिंह अपने घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान गुलदार ने सो रहें बच्चें पर हमला कर दिया। बच्चें के शौर मचाने पर घर वालें जाग गए, शोर मचने पर गुलदार मौके से भाग गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां पहुंचे पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने बच्चे के स्वास्थ्य का हाल जाना। कुछ दिन पूर्व सरांजा ध्यानपुर के जंगल में ध्यानपुर निवासी मुख्तयार का गुलदार से आमना सामना हो गया था। मुख्तयार सिंह ने बमुश्किल अपनी जान बचाई थी। गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.