Friday, September 4, 2026

गुलदार ने नाबालिग को बनाया निवाला,शव हुआ बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड : टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के बाल गंगा क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की रात गुलदार ने 13 साल के एक किशोर को निवाला बना लिया।

देर रात दो बजे किशोर का शव जंगल से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम मयकोट गांव में दोस्तों के सात खेलने के बाद घर लौट रहे 13 वर्षीय अरनव चंद पुत्र रणवीर चंद ग्राम मयकोट निवासी को गुलदार उठा कर ले गया। रात को जब अरनव घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। अंधेरा होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त सर्च ऑप्रेशन के बाद रात दो बजे मृतक बालक का शव घर से एक किमी दूर जंगल में झाड़ियों से बरामद किया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.