Friday, September 4, 2026

गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की दस्तक ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है। किशनपुर क्षेत्र में जंगल से गुलजार निकलकर गांव के इलाके में पहुंचा जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। दरअसल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गांव में भ्रमण के दौरान गुलदार को अपने कैमरे में कैद कर लिया साथ ही वन विभाग को मामले की जानकारी दी है।

गौरतलब है कि हल्द्वानी के गौलापार इलाके में पिछले लंबे समय से गुलदार की आवाजाही देखी गई है। कल देर शाम किशनपुर गांव में गुलदार दिखाई दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वहां मौजूद भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने गुलदार का वीडियो बना लिया साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी है। गुलदार की धमक से अब ग्रामीणों में टेंशन का माहौल है क्योंकि इससे पूर्व भी इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.