Friday, September 4, 2026

गुरुग्राम: कोरियाई रेस्तरां में बीफ परोसने की खबर से मचा बवाल, प्रशासन ने जांच के लिए भेजे मांस के सैंपल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुरुग्राम के एक कोरियाई रेस्तरां में कथित तौर पर गोमांस परोसने को लेकर बवाल मचा हुआ है. हिंदू संगठन ने इसे लेकर गुरुग्राम पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस ने 4 कोरियाई रेस्तरां से मांस के सैंपल लिए हैं।

रेस्तरां के लिए गए सैंपल

हिंदू संगठनों ने कुछ भोजनालयों पर गोमांस बेचने का आरोप लगाया गया था. अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार देर रात सेक्टर 53 क्षेत्र से तीन अन्य कोरियाई रेस्तरां से मांस के नौ सैंपल लिए गए. उन्होंने कहा कि इन सैंपल को परीक्षण के लिए फरीदाबाद भेजा जाएगा।

पशुपालन विभाग के राजेश गोदारा ने कहा, ‘कुल 11 सैंपल जांच के लिए फ़रीदाबाद स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं. हम भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए सैंपल के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इस बीच, सभी चार रेस्तरां सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.’ यह कार्रवाई एक हिंदू संगठन के सदस्य वकील कुलभूषण भारद्वाज द्वारा मंगलवार को पुलिस आयुक्त को शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई है।

वायरल हुआ था वीडियो

उन्होंने आरोप लगाया, ‘हरियाणा में कुछ मांस की खपत पर प्रतिबंध है, लेकिन यहां अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस परोसा जा रहा है. वहीं, राज्य सरकार ने भी एक विशेष कानून बनाया है, लेकिन इन रेस्टोरेंट्स में सभी कानूनों और सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. इन भोजनालयों को सोशल मीडिया पर भी प्रचारित कि रहा है,’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.