Friday, September 4, 2026

गुरुग्राम की कंपनी का कर्मचारी ऋषिकेश में नहाते हुए गंगा में बहा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऋषिकेश के पास तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय गुरुग्राम की कंपनी का कर्मचारी बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सुबह से लेकर शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कर्मचारी का कहीं पता नहीं चल पाया है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को गुरुग्राम की ग्लोबल एश्योर कंपनी के 50 कर्मचारियों का दल तपोवन आया था। यहां सभी कर्मचारी एक होटल में रुके थे। शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय आकाश निवासी देवली, दिल्ली अपने नौ साथी कर्मचारियों के साथ घूमने निकला था। वह नीमबीच पर गंगा में नहाने चला गया। इसी दौरान वह बह गया। उसके साथी कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मुनिकीरेती थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा में आकाश की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष रितेश शाह के अनुसार, आकाश मूलरूप से केरल का निवासी है, इस बाबत परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा है। शनिवार को फिर से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.