भोंपूराम खबरी। पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं रुद्रप्रयाग से दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन संख्या UK -13TA, 0386 है, जोकि सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वहीं वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। वहीं इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी।




