Friday, September 4, 2026

गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बवाल, विदेशी छात्रों पर हमले का आरोप, चार घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अहमदाबाद। गुजरात यूनिवर्सिटी हॉस्टल में देर रात मारपीट की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के चार छात्र अपने कमरे में नमाज पढ़ रहे थे. युवकों के एक समूह ने इसका विरोध किया और धार्मिक नारे लगाए. इसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और मारपीट होने लगी.।

विदेशी छात्रों पर हमला: गुजरात यूनिवर्सिटी हॉस्टल के ए-ब्लॉक में युवकों के एक समूह ने छात्रों पर कथित रूप से पथराव किया. आरोप है कि उनलोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए और साथ ही वाहन को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान चार छात्र घायल हो गये. घायलों को एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पीआई एसआर बावा ने बताया कि घटना देर रात की है. इस संबंध में जांच जारी है.

ओवैसी ने घटना की निंदा की: इस मामले में ओवैसी ने ट्वीट कर घटना की निंदा की. खबर फैलते ही जमालपुर विधायक इमरान खेड़ावाला और पूर्व विधायक गयासुद्दीन शेख मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस आयुक्त से गहन जांच कराने का आग्रह किया और कहा कि धार्मिक असहिष्णुता की ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.

विदेशी छात्रों का आरोप: गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों ने आरोप लगाया है कि नमाज के दौरान लड़कों के एक समूह ने हॉस्टल में घुसकर उन पर हमला किया, धार्मिक नारे लगाए, तोड़फोड़ की.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.