Saturday, September 5, 2026

गुजरात के कच्छ जिले में कोकीन के 13 लावारिस पैकेट हुए बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की सुबह गांधीधाम कस्बे के पास एक खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 130 करोड़ रुपये है. इस बरामदगी के बाद पुलिस और एटीएस की टीम हरकत में आ गई है.

कच्छ-पूर्व संभाग के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए समुद्र तट पर प्रतिबंधित पदार्थ छिपा रखा था. उन्होंने बताया कि आठ महीने के अंदर इसी खाड़ी क्षेत्र से नशीले सामान की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है.मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है,.

पिछले साल सितंबर में कच्छ-पूर्व पुलिस ने इसी इलाके से कोकीन के 80 लावारिस पैकेट बरामद किए थे, जिनमें से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.