Friday, September 4, 2026

गिरवी रखा मकान अपने परिचित को फर्जीवाड़ा कर बेचा, साथ ही उस पर धोखाधड़ी कर लोन भी दिलाया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। फैक्टी के लिए बैंक से लिए गए ऋण के एवज में गिरवी रखे मकान अपने ही परिचित को फर्जीवाड़ा कर बेच दिया। साथ ही बैंक के साथ मिलकर उस पर होम लोन भी दिला दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वागत इनक्लेव, भूरारानी निवासी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि आइडिया कालोनी, लालपुर निवासी राकेश कुमार गर्ग उनके मित्र हैं। बताया कि करीब एक साल पूर्व वह अपने पुत्र मनीष गर्ग के साथ उनसे मिले और कहां कि उन्हें रुपयों की बहुत जरूरत है। उनका भूरारानी, स्वागत इनक्लेव में खेत नंबर 211-1रकबा में मकान है। वह उसे 30 लाख रुपये में बेचना चाहते हैं। सतीश चंद्र ने बताया कि जब उन्होंने इतने रुपये होने की बात से इंकार किया तो उन्होंने कहा कि वह बैंक से लोन दिला देंगे। इस पर राकेश कुमार गर्ग पर विश्वास कर उन्होंने 27 लाख में मकान का सौदा कर दिया। बाद में मकान भी उनके नाम दर्ज हो गया। इस बीच उन्होंने राकेश कुुमार गर्ग से मकान के कागजात मांगे तो उसने कहा कि खो गए हैं। आरोप है कि 30 अक्टूबर 2021 को उन्हें पता चला कि राकेश ने उनको बेचे गए मकान से फैक्ट्री के लिए एक बैंक से लोन लिया है, जिसे उसने चुकाया नहीं है तथा मकान के कागज वहीं बंधक के तौर पर जमा है। यह भी आरोप है कि उनको दिलाया भी लोन भी आरोपितों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से किया गया है। सतीश चंद्र सिंह ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपित पिता पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.