Saturday, September 5, 2026

हिमांशु गावा बने कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हिमांशु गावा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उधम सिंह नगर जिले का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है।

अपने पत्र में प्रीतम सिंह ने गावा को दायित्व दिए जाने के साथ ही यह आशा व्यक्त की है कि वह जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने साथ समन्यवय स्थापित कर पार्टी हित में कार्य करेंगे। यह भी कहा गया है कि अपने कार्यकाल में वह संगठन के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। गावा को बधाई देने वालों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, कांग्रेस नगराध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, अनिल शर्मा, कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गावा, संजय जुनेजा, ओंकार सिंह ढिल्लों, जनार्दन सिंह, सौरभ गावा, रोनिक नारंग, नितिन गावा, विकास नारंग, राजीव कामरा, मोनू निषाद, दलीप अधिकारी, परिमल राय, विकास मल्लिक, विकास भल्ला, गौरव खुराना, मोनिका ढाली, रमेश कालड़ा आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.