Friday, September 4, 2026

गार्ड के भर्ती की चार दिवसीय प्रक्रिया का हुआ समापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उधम सिंह नगर कोऑपरेटिव बैंक में गार्ड की चार दिवसीय भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। जिसका आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रुद्रपुर स्टेडियम में किया गया।उधम सिंह नगर को ऑपरेटिव बैंक उप महाप्रबंधक आरवाई तिवारी ने बताया कि गार्ड के 49 पदों के लिए 1357 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से करीब 500 लोगों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि गार्ड के पद के लिए 35 पुरुषों और 14 महिलाओं की नियुक्ति की जानी है। जिसमे पुरुषों के लिए 100 मीटर दौड़ और उठक बैठक और महिलाओँ के लिए 50 मीटर दौड़ और रस्सीकूद का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शेष रह गए आवेदकों के लिए रविवार को भी भर्ती का आयोजन किया रुद्रपुर स्टेडियम में किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.