Friday, September 4, 2026

सुशील गाबा ने भक्त कांवरियों के स्वागत के लिए लगे लंगर पंडालों में जाकर भोले भक्तों से की मुलाकात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर – रुद्रपुर में कांग्रेस के बड़े चेहरे माने जाने वाले जिला महासचिव सुशील गाबा ने आज भोले बाबा के भक्त कांवरियों के स्वागत के लिए लगे दर्जनों लंगर पंडालों में जाकर भोले भक्तों से मुलाकात की|

सबसे पहले NEXA शोरूम के सामने लगे लंगर पंडाल में पहुंचे कांग्रेस के युवा नेता जिला महामंत्री सुशील गाबा ने वहां मौजूद समस्त कांवरियों से मुलाकात की और उन्हें भोले की बारात मे शामिल होने के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी | कांग्रेसी नेता गाबा के साथ भोले भक्त कांवरियों ने जमकर उत्साह का प्रदर्शन करते हुए देर तक भोले भजनों पर नृत्य कर भोले की बारात का जशन मनाया|  गाबा ने देर तक लंगर सेवा में सेवा कर लंगर वितरित किया |

कांग्रेश जिला महासचिव सुशील गाबा ने कहां थे आज पूरे भारत के लिए बहुत ही हर्षोल्लास का दिन है | रुद्रपुर से भी हजारों की संख्या में हर मोहल्ले वार्ड गांव से युवाओं बुजुर्गों का महिलाओं की टोली कावड़ लेने जाती है| भोले बाबा देवों के देव महादेव इतने अधिक भोले हैं उनकी कावड़ को चाहे तो पैदल चाहे तो डाक कावड़ चाहे तो मोटरसाइकिल अथवा कार जिस पर भी चाहे भोले भक्त हरिद्वार से ला सकते हैं| भोले बाबा की पूजा पद्धति भी बहुत सरल है और महादेव शिव शंकर शंभू का साक्षात आशीर्वाद इन सब का कांवरियों पर रहता है |

गाबा रमपुरा, दूधिया नगर आवास विकास, मलिक कॉलोनी, काशीपुर रोड, ट्रांजिट कैंप दरिया नगर रविंद्र नगर सहित तमाम ग्रामीण व शहरी इलाकों में भी पहुंचे जहां उन्होंने सभी भोले भक्त कांवड़ियों को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कावड़ लाने की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.