Saturday, September 5, 2026

गाजीपुर बॉर्डर से लौटे किसानों का हुआ जोरदर स्वागत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  तीनों कृषि कानूनों को वापस करवाने के बाद किसान घरों को वापिस लौटे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नगर में व्यापार मंडल द्वारा मुख्य बाजार के महाराजा रणजीत सिंह पार्क के समक्ष किसानों के जत्थे का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर वाहेगुरु का शुक्राना किया। किसानों ने ढोल की थाप भंगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाया। किसानों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी व जोश देखने को मिला।

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े व गाजीपुर बॉर्डर पर बीते एक साल से धरना दे रहे किसानों की वापसी पर स्थानीय लोगों ने जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी पहुंच कर किसानों का स्वागत किया व जीत की बधाई दी। इस अवसर पर लड्डू भी बांटे गए। किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क ने ने बताया कि वह पूरा एक साल वहां पर डटे रहे व बरसात, आंधी-तूफान का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि जब वह गए थे तो बस एक ही मकसद लेकर गए थे कि जीत के बाद ही घर वापस लौटेंगे।

इस दौरान सुरमुख सिंह विर्क, बलविंदर सिंह विर्क, सरदार राम सिंह बेदी, जसपाल सिंह भट्टी, गुरमीत सिंह बठला, हरजीत सिंह बिरदी, राजेश बंसल, मंजीत सिंह मक्कड़, जोगेन्दर सिंह, सरदा सिंह, सोमपाल सिंह, सतपाल सिंह ठुकराल, बलविंदर सिंह कोठकपुरा, चनन सिंह, अवतार सिंह, कुलजीत सिंह आदि तमाम लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.