Saturday, September 5, 2026

गांव लक्खीपुर में पांच सौ मीटर सड़क निर्माण शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ग्राम सभा खटोला के गांव लक्खीपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत पांच सौ मीटर डामर रोड निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि इस सड़क का निर्माण राज्य योजना अंतर्गत किया जा रहा है। सड़क का निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण हो चुका है शेष बची हुई सड़कों का निर्माण भी जल्द कराया जायेगा। उन्होंने कहा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर महेन्द्र सिंह, टहल सिंह, पंजाब सिंह, झमन सिंह, बूटा सिंह, निशांत सिंह, गुरविंदर सिंह, विक्रम सिंह, जिन्दर सिंह, जोगा सिंह, गुलाब सिंह, गुरबचन सिंह, छिन्दर सिंह, करमपाल सिंह, सुक्खा सिंह, गुरलाल सिंह, जसवीर सिंह, दलबीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, जोगेन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.