Friday, September 4, 2026

गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत जिला जज के नेतृत्व में चला सफ़ाई अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 19 सितंबर 2024 से 2 अक्तूबर तक, स्वच्छता ही सेवा कैंपेन-2024 के तहत ज़िला ऊधम सिंह नगर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम सक्रिय रूप से आयोजित किया गया। गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह के अध्यक्ष/ जिला जज ऊधम सिंह नगर सिकंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में तीन टीमें बनाकर रूद्रपुर अटरिया मंदिर रोड,जिला चिकित्सालय व सिडकुल में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ता, जिला बार व पी एल वी द्वारा नगर निगम के सहयोग से  बृहत सफ़ाई अभियान चलाया गया व पोधारोपण रोपण भी किया गया।

जिसमे जिला जज  सिकन्द कुमार त्यागी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार मिश्रा, अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश आर्य, अपर सत्र न्यायाधीश संगीता आर्य, सीजेएम अनिता गुंजियाल, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेमन्त सिंह राणा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीज़न नदीम अहमद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विवेक राणा, सिविल जज रिज़वान अंसारी,एवम अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ एडवोकेट शिव कुंवर सिंह,मोo मिराज व न्यायिक कर्मचारीयो, पैनल अधिवक्तागण व पी एल वी तथा नगर निगम के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.