भोंपूराम खबरी। जनपद नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि मरगांव मार्ग में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 700 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

SDRF टीम का विवरण इंस्पेक्टर कर्ण सिंह,मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह,मुख्य आरक्षी महावीर,आरक्षी किशन बोरा,पैरामीडिक्स विजय पंवार,चालक दीपक कुमार मौजूद रहे।




