Friday, September 4, 2026

गर्मी से मिलेगी राहत, इस सप्ताह बरसेंगे मेघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। तराई के इलाके में तेज गर्मी के दौर के बीच मौसम विभाग ने इस सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में बारिश व तेज अंधड़ का अनुमान व्यक्त किया है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह के मुताबिक 9 जुलाई से पूर्व मानसून का दूसरा चक्र दस्तक दे सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि जुलाई में तराई के क्षेत्र में बारिश का असर हल्का ही रहेगा। डॉ सिंह ने बताया कि पूर्व में मानसून के अपने अक्षांश से दक्षिण की ओर मुड़ जाने के कारण मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में भारी बरसात दर्ज की गई। जबकि पूर्वानुमान यह था कि मानसून उत्तर दिशा की ओर मुड़ेगा। जिस कारण उत्तराखंड में भारी बारिश अनुमान था। उन्होंने बताया कि अब मानसून ने दिशा बदली है और तीन से चार दिन में इस क्षेत्र में मेघ बरसेंगे। डॉ सिंह के अनुमान से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही तराई में कहीं-कहीं आंधी की भी संभावना है।

इस बीच तराई में तेज गर्मी का दौर जारी है तथा ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। अलबत्ता मौसम अभी भी अगले तीन दिन शुष्क बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.