Friday, September 4, 2026

गर्मी में बढ़ रही बिमारियां, रहे सावधान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गर्मी के दिनों में चढ़ते पारे से लोगो की तकलीफ आम बात है। लेकिन बीते दो सप्ताह से पड़ रही गर्मी लोगो को परेशान करने के साथ बीमार भी कर रही है। जिला अस्पताल मे भी गर्मी की वजह से परेशान मरीजो कि संख्या बढ़ती जा रही है।
बीते कई दिनों से लगातार बढ़ते पारे की वजह से क्षेत्रवासी परेशान है, साथ ही चढ़ते पारे की वजह से लोगो को सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि बीते दो सप्ताह से बढ़ते पारे की वजह से मरीजो की संख्या बढ़ी है। डॉ गौरव के मुताबिक इन दिनों अधिकतर लोगों को खुजली और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र पंचपाल ने क्षेत्रवासियों को गर्मी से बचाव हेतु दोपहर में बाहर न निकलने की हिदायत दी है। डॉ पंचपाल के अनुसार लोगो का तली भुनी और फ्राई भोज्य पदार्थों के स्थान पर सादे भोजन का सेवन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्मी से बचाव हेतु लोगो को शीतल पेय का भी सेवन करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.