Saturday, September 5, 2026

गरीब रथ से वापस लौटे अमरनाथ यात्रियों के जत्थे का कांग्रेसियों ने गाजे बाजों के साथ किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के तत्वाधान में अमरनाथ यात्रा पर गये जत्थे के वापस लौटने पर कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर गरीब रथ से वापस लौटे अमरनाथ यात्रियों के जत्थे का कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा और गाजे बाजों के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार आपदा की घटना से तीर्थ यात्रियों के परिजन डरे सहमे हुए थे। बाबा बर्फानी की कृपा से रूद्रपुर शहर के सभी तीर्थ यात्री सकुशल वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य किस्मत वालों को होता है। उन्होंने श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल से जुड़े सभी शिवभक्तों को सफल यात्रा के लिए बधाई दी। इस दौरान सुनील ठुकराल, अजय चड्डा, संजय ठुकराल, ललित मिगलानी, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, सीपी शर्मा, नंद किशोर गंगवार आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.