Friday, September 4, 2026

गरीबों को बचाएं,कांग्रेस को लाएं:उदित राज

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। आज असंगठित कामगार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डॉ. उदित राज के आगमन पर प्रेस वार्ता रखी गई। जिसमें उदित राज ने महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि 400 का सिलेंडर 1000 रुपये तक मिल रहा है। ये सरकार अडानी अंबानी की सरकार है। उन्होंने कहा कि अब तो अधिकारी भी कहने लगे है कि कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। राज के मुताबिक भाजपा के पास राज्य में कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री के लायक नही है। इसी बीच उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बन कर रह गया है। उन्होंने चुनाव आयोग को भृष्ट और डरपोक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आम लोगों के लिए कोई योजना नही है। इसी बीच उन्होंने प्रधानमंत्री को झूठा कहा और भाजपाईयों को नीच तक कहा। उन्होंने सभी से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.